सात वार्डों के लिए 59 ने भरे नामांकन
मुरारछावनी बोर्ड के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन फार्म भरे गए। ढोल-ढमाकों के साथ पार्षद के दावेदार अपनी रैली लेकर छावनी बोर्ड के कार्यालय में अपना नामांकन फार्म भरने पहुंचे। रैली में सभी दावेदारों के समर्थक शामिल थे, जो नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। सात वार्डों के लिए भाजपा आैर कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों के साथ-साथ कुल 59 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। छावनी परिषद मुरार में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से इनकी जांच की जाएगी। सर्वाधिक दावेदार वार्ड नंबर दो में सामने आए हैं। यहां 14 लोगों ने अपने नामांकन फार्म भरे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर वार्ड एक का मामला है। यहां दस लोगों ने नामांकन फार्म भरे हैं। वार्ड पांच आैर सात में छह-छह नामांकन फार्म भरे गए हैं। जांच-पड़ताल के बाद इनमें से कितने मैदान में रहेंगे आैर कितने बाहर होंगे, यह शुक्रवार को तय होगा।
वार्डएक : मुकेशजाटव (भाजपा), दिनेश (कांग्रेस) के साथ ही किशोर, अजमेर सिंह राजे, दिनेश कुमार, अमरसिंह पांडोरिया, वृंदावन, गजेंद्र जाटव, इंद्रा खातरकर आैर वीरेंद्र सिंह ने नामांकन फार्म भरा है।
वार्डदो: ब्रह्मजीतयादव (भाजपा), अमजद कान (कांग्रेस) के साथ अब्दुल नसीम, अब्दुल इंतजार, नरेंद्र कुशवाह, नंदराम सिंह, रामअवतार बघेल, सुरेश श्रीवास, चंदनसिंह, रामनिवास, राजेश, अरविंद यादव आैर जगदीश पाल ने नामांकन फार्म भरा है।
वार्डतीन: शैलेंद्र(भाजपा), अनूप श्रीवास्तव (कांग्रेस), हरीबाबू, दिनेश कुशवाह, अनिल सिंह, सुरेश सिंह आैर भोला पाल।
वार्डचार: अंगूरीबाई (भाजपा), सुनहरी बाई (कांग्रेस), सोनम सरल, निर्मला, मीरा मौर्य आैर सावित्री।
वार्डपांच: चतुर्भुज(भाजपा), मुईनुद्दीन बेग (कांग्रेस), अब्दुल समद, सुरेश, गजेंद्र आैर भगवानदास।
वार्डछह: शिवकुमारपांडे (भाजपा), त्रिलोक सिंह (कांग्रेस), सत्येंद्र यादव, यशपाल सिंह, अमिताभ, नीतू आैर जीवन कुशवाह।
वार्डसात: सीमापाल (भाजपा), पुष्पा चौधरी (कांग्रेस), कल्पना कुशवाह, सहोदरा देवी आैर किरण।
मुरार छावनी बोर्ड में नामांकन फॉर्म जमा करने जाते पार्षद पद के उम्मीदवार।
27 हजार, 116 वोटर करेंगे फैसला
मुरारछावनी बोर्ड के सात पार्षदों का चुनाव छावनी क्षेत्र के सात वार्डों में रहने वाले 27 हजार 116 मतदाता करेंगे। मतदान 11 जनवरी को होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक 12 दिसंबर