पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव से फुरसत पाते ही कांग्रेस फिर आंदोलन की राह पर

चुनाव से फुरसत पाते ही कांग्रेस फिर आंदोलन की राह पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| निगमचुनाव से फुरसत मिलते ही शहर जिला कांग्रेस फिर से आंदोलन की तैयारी में है। पार्टी ने बुधवार को हुई बैठक में बिजली के निजीकरण के विरोध में फिर से आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसके तहत 15 दिसंबर को पार्टी ने ग्वालियर बंद का ऐलान किया है। जबकि 12 दिसंबर को फूलबाग पर धरना दिया जाएगा। धरना आैर ग्वालियर बंद की तैयारी को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर विभाग, प्रकोष्ठों आैर पदाधिकारियों के साथ ही सभी 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों की बैठक बुलाई गई है। बैठक दोपहर 12 बजे से होगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्वालियर में बिजली का निजीकरण करने पर आमादा है। शहर जिला कांग्रेस ने इसके विरोध में 15 दिसंबर को ग्वालियर बंद का ऐलान किया है, जबकि इससे पहले धरना आंदोलन किया जाएगा। बैठक का संचालन लतीफ खां ने आैर आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश कौरव ने किया।