पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत विवि में दो प्रोफेसरों के बीच हुआ विवाद

संगीत विवि में दो प्रोफेसरों के बीच हुआ विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| महाराजामान सिंह संगीत विश्वविद्यालय में परीक्षा की कॉपी और पेपर के लिफाफों पर हस्ताक्षर करने को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह और बलवंत भदौरिया के बीच विवाद हो गया। बलवंत भदौरिया ने आरोप लगाया है कि डॉ. संजय सिंह ने उनके साथ अभद्रता की है। परीक्षा नियंत्रक साजन मैथ्यू पर मामले को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर श्री भदौरिया झांसी रोड थाने भी पहुंचे लेकिन मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा का कहना है कि वह भोपाल में हैं, वापस आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।