- Hindi News
- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गुरुजन की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गुरुजन की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
ग्वालियर| परमानंदभंडार आश्रम में बुधवार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुजन की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गईं। हनुमान चौराहे के पास स्थित परमानंद भंडार आश्रम में स्वामी सुमरत देव, स्वामी परमानंद , स्वामी हरिओम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार दिन स्वामी सुमरत, स्वामी परमानंद और स्वामी हरिओम लाल की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। आश्रम के संत गुरु धरम कुमार साहिब आरती उतारी।
अवैधनिर्माण को लेकर दायर याचिका खारिज
ग्वालियर| मुरारछावनी के खिलाफ अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में दायर याचिका बुधवार को सुनवाई में आई। जस्टिस एसके गंगेले जस्टिस शील नागू की डिवीजन बेंच में केंद्र की ओर से असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल विवेक खेड़कर पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी।