पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर में भी सीजीएचएस सुविधा का लाभ मुहैया कराएं : झा

ग्वालियर में भी सीजीएचएस सुविधा का लाभ मुहैया कराएं : झा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर में भी सीजीएचएस सुविधा का लाभ मुहैया कराएं : झा

ग्वालियर| भाजपाके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आैर राज्यसभा के सदस्य प्रभात झा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर ग्वालियर में केंद्रीय स्वास्थ्य योजना का लाभ मुहैया कराने का आग्रह किया है। सांसद झा ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के जबलपुर, भोपाल आैर अन्य शहरों में सेवारत केंद्र सरकार के कर्मचारियों आैर सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सीजीएचएस सुविधा का लाभ मिलता है, जबकि ग्वालियर में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

कमिश्नरने दी बधाई, शेजवलकर बोले-आपका सहयोग चाहिए

ग्वालियर| शहरके नवनिर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर से मिलने बुधवार को नगर निगम कमिश्नर अजय गुप्ता अपने विभाग प्रभारियों के साथ उनके निज निवास पहुंचे। कमिश्नर गुप्ता ने नवनिर्वाचित महापौर को बधाई दी। वहीं विवेक शेजवलकर ने कमिश्रर समेत सभी अधिकारियों से कहा कि मुझे बेहतर कार्य करने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग चाहिए।

लोकअदालत में कई मामलों का हुआ निराकरण

ग्वालियर| क्षेत्रीयभविष्य निधि कार्यालय में आयोजित लोक अदालत में बुधवार को कई प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसका आयोजन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रिजवान उद्दीन की अध्यक्षता में किया गया। पीएफ कमिश्नर के सामने सबसे पहले ऊदल सिंह का प्रकरण आया। इनके पेंशन दावे को जल्द से जल्द निराकृत करने के आदेश दिए गए। पीएफ सदस्य राधेश्याम गुप्ता के निधन के बाद राशन का़र्ड के आधार पर उनकी प|ी का नाम पेंशन में जोड़ा गया। इसी प्रकार अमरसिंह, राजीव सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा के निधन के बाद उनके पीएफ के लिए उनके परिजन रामजीलाल शर्मा को राशि भुगतान के आदेश दिए गए। इसके अलावा हरिशंकर साहू, महेंद्र सिंह, सुमित त्यागी, गीता देवी, राम अवतार आदि का भी मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

भाजपाके प्रति बढ़ा अल्पसंख्यकों का विश्वास : शौकत

ग्वालियर| भाजपाके प्रति अल्पसंख्यकों का विश्वास बढ़ा है। पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाकर इस विश्वास को आैर मजबूत करेगा। यह बात बुधवार को मुखर्जी भवन पर आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मप्र वक्फ बोेर्ड के अध्यक्ष शौकत खान ने मुख्यअतिथि के रूप में कही। बैठ