पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीबी वार्ड के सामने बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

टीबी वार्ड के सामने बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयारोग्यचिकित्सालय में बनने वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पांच मंजिला होगा। इसमें सबसे ऊपर ऑपरेशन थियेटर होगा। पहली मंजिल पर ओपीडी चलेगी। यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजे आर्किटेक्ट के साथ हुई बैठक के बाद बुधवार को लिया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को दी है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए जगह का मौका-मुआयना करने के लिए कंपनी की सीनियर मैनेजर राजिंदर कौर ग्वालियर आईं। उन्होंने डीन डॉ. जीएस पटेल और अधीक्षक डॉ. ज्योति बिंदल से चर्चा की और कंपनी द्वारा तैयार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कच्चा प्रारूप दिखाया। इस हॉस्पिटल को बनाने के लिए 5812 वर्ग फीट जमीन चाहिए। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जेएएच परिसर में तीन जगह दिखाईं, जिसमें से टीबी अस्पताल के सामने की जगह राजिंदर कौर को पसंद अाई। डीन डॉ. जीएस पटेल ने बताया कि पांच मंजिला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ग्राउंड फ्लोर पर डायग्नोसिस, डायलसिस और रजिस्ट्रेशन विंग होगी। पहली मंजिल पर ओपीडी तथा दूसरी और तीसरी मंजिल पर जनरल वार्ड तथा चौथी मंजिल पर आईसीयू होगा। पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड 60 बिस्तर का होगा, जबकि सभी सात विभागों के वार्ड 20-20 बिस्तर के होंगे। 30 बिस्तर का आईसीयू होगा। इस तरह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 190 बिस्तर का होगा। न्यूरोसर्जरी का अस्पताल पुराने भवन में ही संचालित होगा।

कहां से आएंगे स्पेशलिस्ट

केंद्रसकार के सहयोग से भले ही जेएएच में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन जाएगा लेकिन सुपर स्पेशलिस्ट की सेवाएं कैसे और कब तक मिलेंगी फिलहाल यह तय नहीं है। इस हॉस्पिटल के लिए केंद्र 120 करोड़ रुपए देगा और प्रदेश सरकार को सिर्फ 30 करोड़ रुपए देने हाेंगे। ध्यान देने योग्य बात है कि जेएएच के मौजूदा न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभागों में संसाधनों के अभाव में डॉक्टर नौकरी छोड़कर पहले ही जा चुके हैं। इनके खाली पद अब तक प्रदेश सरकार भर नहीं पाई है। ऐसे में उक्त सात विभागों के लिए स्पेशलिस्ट कहां से और कैसे आएंगे, यह एक सवाल है। हालांकि डीन डॉ. जीएस पटेल का कहना है कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए राशि देते समय केंद्र ने शर्त रखी है कि वह हॉस्पिटल बनने से पहले ही स्टाफ की नियुक्ति करें। इसलिए जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया