पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डर्स के प्रपोजल को निगम कमिश्नर ने किया खारिज

बिल्डर्स के प्रपोजल को निगम कमिश्नर ने किया खारिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| सिटीसेंटर में प्रस्तावित नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर बुधवार को स्थानीय बिल्डर्स ने निगम कमिश्नर अजय गुप्ता से मुलाकात की। बिल्डर्स ने आग्रह किया कि नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग प्रस्तावित है, इसमें निर्धारित से अधिक मार्जिन ऑफ स्पेस छोड़ा जाए, जिससे आसपास की बिल्डिंग के लोग अपना कार्य सहज रुप से कर सकें। निगम कमिश्नर ने आग्रह सुनने के बाद कहा कि निगम की मल्टी लेवल पार्किंग अपने मापदंडों के आधार पर ही बनेगी। आग्रह के खारिज होने के बाद बिल्डर वापिस लौट आए।