पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमकर्मी के घर से दो लाख का सामान पार

निगमकर्मी के घर से दो लाख का सामान पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ग्वालियरथाना क्षेत्र के पोस्ती खाना में रहने वाले राजेश भदौरिया के सूने घर में अाठ दिसंबर की रात चोर घुस गए। चाेरों ने इनके घर से लगभग दो लाख रुपए का सामान पार कर दिया। श्री भदौरिया नगर निगम में पदस्थ हैं। शनिवार को वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। यहां से लौटकर वे मंगलवार को सागरताल रोड स्थित एक गमी में शामिल होने के लिए चले गए। इस बीच चोरों ने इनके घर के ताले तोड़ दिए और तीन तोला वजन के सोने के जेवरात, एक किलो चांदी और बीस हजार रुपए नकद पार कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रुपए बताई गई है।