ग्वालियर. पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े के कारण दो साल से अपने पिता से अलग रह रहीं मासूम बेटियां अब हर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे मेहगांव पुलिस थाने में अपने पिता से मिल सकेंगी। पिता अरविंद दुबे की याचिका पर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट की कार्रवाई पर स्थगन भी दिया है। अरविंद से अलग होते समय इनकी एक बेटी सृष्टि (4) आैर दूसरी बेटी गुड़िया मात्र तीन माह की थी। ग्वालियर निवासी अरविंद दुबे का विवाह 23 जनवरी 2007 को मेहगांव निवासी प्रीति के साथ हुआ। लेकिन आपसी झगड़े के कारण प्रीति अप्रैल 2012 में दोनों बेटियों को साथ लेकर अपने पिता के घर चली गई थी।