पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ स्वयं में करें कर्तव्य की भावना जागृत\'

\"अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ स्वयं में करें कर्तव्य की भावना जागृत\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजहमें कई तरह के अधिकार मिले हुए हैं। इसमें काम करने का अधिकार, बोलने का अधिकार और जीने का अधिकार जैसे कुछ उदाहरण हैं। आज हम अधिकारों के प्रति सजग तो हुए हैं लेकिन हम सेवा भाव से दूर हो रहे हैं। आज सेवा भाव की जरूरत है। यह बात जेयू के डाॅ. एपीएस चौैहान ने कही। वे विश्व मानवाधिकार दिवस पर जीवाजी यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. आनंद मिश्रा मौजूद रहे। इस अवसर पर हरीश जेसवानी, डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डॉ. दीपक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चलाना होगा अभियान

बचपनबचाओ आंदोलन की तर्ज पर हमें बुजुर्गों के लिए भी आंदोलन चलाने होंगे। यह भी हमारी धरोहर हैं। यह बात मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक आरपी सिंह ने कही। वे विश्व मानवाधिकार दिवस पर माधव कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रिटायर्ड एसपी पीटीएस पीके दीक्षित, डॉ. केशव पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सत्य बल्लभदास वेलफेयर सोसाइटी

अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा आनंद नगर में लोगों को मानवाधिकार संबंधी जानकारी दी गई।इस मौके पर विश्वनाथ शर्मा, राहुल शर्मा, गीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संकल्प समाजसेवी संस्था

मानवअधिकार दिवस पर संस्था ने तानसेन रोड स्थित सिम्पकिस पब्लिक स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के पदाधिकारी देवेश ने स्टूडेंट्स को मानवाधिकार के संबंध में जानकारी दी।

human rightsday

गालव सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते जेयू के रजिस्ट्रार डॉ. आनंद मिश्रा एवं उपस्थित स्टूडेंट्स।