पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक मंच पर उतरी देश की संस्कृति

एक मंच पर उतरी देश की संस्कृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमंच, जन्माष्टमी से शुरुआत गणेश चतुर्थी, ओणम, ईद और दिवाली से लेकर होली तक के त्योहार नॉन स्टॉप परफॉर्मेंस से बताए। देश की यह संस्कृति इरा वर्ल्ड स्कूल में देखने को मिली। बुधवार शाम यहां स्कूल का एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने देश में मनाए जाने वाले त्योहार डांस के माध्यम से बताए गए। यह प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित महापौर विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि स्वामी संतोषानंद महाराज के अलावा स्कूल के फाउंडर निरंजन सिंह, चेयरमैन राधेश्याम सिंह, मनमाेहन सिंह, चेयरपर्सन आरती सिंह मौजूद रहीं।

दिखाई भगवान की तपस्या

बुद्धं शरणं गच्छामि... नृत्य में स्टूडेंट्स ने भगवान बुद्ध की तपस्या दिखाई। नृत्य में दिखाया कि भगवान बुद्ध आगे चल रहे हैं और पीछे उनके शिष्य।

स्टूडेंट्स ने किया भांगड़ा

पंजाबी ड्रेस पहने नन्हे बचों ने कलरफुल ड्रेस में भांगड़ा किया। साथ ही मैं यमला, पगला दीवाना गाने पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य प्रस्तुतियां दी गईं।

annual Function

वार्षिकोत्सव में देश भक्ति नृत्य की प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स। फोटोे: भास्कर