पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले मार्केट का सर्वे जरूर करें

पहले मार्केट का सर्वे जरूर करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईभी प्रोडक्ट बनाने से पहले मार्केट का सर्वे जरूर करें। इससे आपको पता रहेगा कि आप जो प्रोडक्ट लांच करने जा रहे हैं उसकी मार्केट में िकतनी डिमांड है। जो युवा स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए कई सरकारी योजनाएं भी संचालित हैं। यह बात एक्सपर्ट एमएल अटल ने कही।

वे बुधवार को होटल तानसेन में एमआईटीएस के फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट लीडर डॉ. दीप शर्मा आिद उपस्थित रहे।

गर्ल्स के लिए हैं कई स्कॉलरशिप

बैंक अॉफ इंडिया के एजीएम डीएस गुलवाड़ी ने बैंक की ओर से स्टूडेंट्स और युवाओं को दिए जाने वाले लोन की जानकारी दी। साथ ही गर्ल्स के लिए खास स्कॉलरशिप के बारे में भी बताया।

MITS FDP

सीनियर एडवोकेट मुकेश गुप्ता ने कहा कि वसीयत ही ऑथेंटिक रिकॉर्ड होता है। इसलिए किसी भी तरह की प्रॉपर्टी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हमेशा वसीयत मेंटेन करनी चाहिए। इससे प्रॉपर्टी डिस्ट्रीब्यूशन में परेशान नहीं आती है।

फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में फैकल्टी को टिप्स देते एक्सपर्ट। फोटोे: भास्कर