पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई इंडस्ट्री के लिए प्री प्लानिंग जरूरी

नई इंडस्ट्री के लिए प्री प्लानिंग जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईइंडस्ट्री लगाने से पहले उसकी बजटिंग कर लेनी चाहिए। साथ ही ग्वालियर और चंबल संभाग में लगाए जा सकने वाली इंडस्ट्रीज की जानकारी ले लें। यह बात एमपी कॉन के जोनल हेड आशीष भार्गव ने कही। वे बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस कैंप के समापन अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आईएचएम के प्रिंसिपल केके पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सरकारीयोजनाओं पर दें ध्यान

जिलाउद्योग एवं व्यापार केंद्र के मैनेजर एके माहेश्वरी ने कहा कि जो लोग नई इंडस्ट्री स्थापित करना चाहते हैं। उन्हें जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की योजना और सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदानों पर ध्यान देना चाहिए। इस तरह भविष्य में वह अच्छा फायदा ले सकते हैं।