जहर खाकर अस्पताल में भर्ती महिला की मौत
ग्वालियर| सीपीकॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने चार दिन पहले जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिंकी सेहरा प|ी धर्मेंद्र सेहरा के भाई अंकुर की शादी 30 जनवरी को हुई थी। भाई की शादी के बाद रिंकी ससुराल चली गई थी। 2 फरवरी को इसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतका के भाई अंकुर का कहना है कि रिंकी के ससुराल वाले उससे दहेज में डेढ़ लाख रुपए मांग रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे।