पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रपोज करने युवक को बुलाया, पहुंचा दिया थाने

प्रपोज करने युवक को बुलाया, पहुंचा दिया थाने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शहरमें रहने वाली एक युवती से भोपाल के मेडिकल छात्र ने फेसबुक पर दोस्ती की और फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह उसे फोन पर परेशान करने लगा। युवती ने इसकी शिकायत वी केयर फाॅर यू सेल में की थी। सेल के अफसरों ने युवती को सलाह दी कि वह रविवार को प्रपोज डे पर युवक को प्रपोज करने के लिए यहां बुलाए। युवती ने युवक को मिलने के लिए पड़ाव स्थित एक रेस्टॉरेंट में बुलाया। युवक पड़ाव पहुंचा तो युवती की बातचीत से वह समझ गया कि कुछ गड़बड़ है। तुरंत वह टेंपो में बैठकर निकल गया। युवती ने टेंपो का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने पीछा कर बहोड़ापुर में युवक को पकड़ लिया। बाद में पता चला कि युवक-युवती दूर के रिश्तेदार हैं। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया।

मानपुरामें चुनावी रंजिश में झगड़ा, मामला दर्ज

ग्वालियर| उटीलाके मानपुरा गांव में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को मोहर सिंह जाटव संतोष प्रजापति का झगड़ा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मोहर सिंह जाटव तो सरपंच का चुनाव जीत गया, लेकिन संतोष सदस्य का चुनाव हार गया। संतोष ने मोहर सिंह से विवाद करते हुए आरोप लगाया कि उसी की वजह से वह चुनाव हारा है।