- Hindi News
- दिल्ली में माल सरेंडर, ग्वालियर में मामला
दिल्ली में माल सरेंडर, ग्वालियर में मामला
शहर के होटल में बैठकर हुई एक जमीन की डील में फंदा फेंककर डेढ़ खोखा माल उड़ाने वालों से जुड़ी एक खबर है। सुना है कि माल उड़ाने वालों ने दिल्ली में माल सरेंडर कर दिया है। डील की चर्चाएं दिल्ली-भोपाल तक है, लेकिन कारनामा करने वालों के जिस आका को इसकी खबर मिली उसी ने कार्रवाई छोड़ डील में गोते लगाने की कोशिश की। खाकी वाले भी कुछ ऐसा ही करने में लगे थे। कुछ अफसर कारनामे के पर्दाफाश के लिए अागे बढ़े तो खाकी के फंदे से बचने के लिए कारनामे को अंजाम देने वालों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया। इसके बाद सजातीय के नाम पर मदद की गुहार लगा कर बैक डोर से माल ,सफाई का जिम्मा संभाल रही सरकार में सरेंडर कर दिया। माल सरेंडर होने पर मामले के पीछे लगे खाकी वाले अफसरों पर भी ब्रेक लगाने का फरमान आने की खबर है।
प्री-प्लान से लिया चेकिंग का पावर, महकमा खुश
प्रदेशके परिवहन विभाग का प्लान सक्सेस हो गया। बैरियरों पर चेकिंग का पावर हल्का किए जाने से छोटों से लेकर बड़े लोगों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई थी। पूरा महकमा पावर पाने के लिए प्री-प्लान तैयारी में लगा था। बैरियरों के पास से पहले वाहनों को चेक कर फोकस किया और फिर कोर्ट में प्लान के तहत ही खेल कर दिया। खैर अब महकमा चेकिंग का पावर वापस पाकर खुश है। महकमे के लोग बताते हैं कि यह प्लान ढाई खोखे का पड़ा है।
{संजय बौहरे
घीसा का नाम चला, अब
टेंशन में खाकी
रेंजके जिलों में अब घीसा का नाम चल निकला है। काम कोई और कर रहा है और नाम घीसा का बढ़ रहा है। गड़रिया से लेकर घीसा ने भी रेलवे वालों को ही अपना सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। गड़रिया ने रेलवे इंजीनियर को उठाकर नाम और नामा दोनों कमाए थे अब इनाम बढ़वाने और नामे के लिए घीसा ने भी ट्रैक पर काम कर रही कंपनी के छोटे इंजीनियर को बड़ा समझकर उठा लिया। इससे नामा भले ही नहीं मिला हो इनाम तो बढ़ ही गया। इनाम क्या बढ़ा घीसा के नाम पर देहात में छोटे लोग खेल चमकाने में लग गए हैं। खैर खाकी महकमा भी अब अलर्ट होकर लग गया है काम पर देखें कब तक चल पाता है घीसा का खौफ।
डायल 100