पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माला से राजी कर लिए मेयर

माला से राजी कर लिए मेयर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. पिछले लगभग 25 साल से सड़क की समस्या से जूझ रहे आनंद नगर बी- ब्लॉक के लोग रविवार की सुबह महापौर विवेक शेजवलकर के नई सड़क स्थित निवास पर पहुंचे। इन लोगों ने न तो किसी प्रकार का विरोध किया और न नारेबाजी। सकारात्मक अंदाज में महापौर को माला पहनाते हुए बोले- साहब, हमारे ब्लॉक की सड़क बनवा दीजिए।
जनप्रतिनिधियों से लेकर निगम अफसरों तक सभी से गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया। महापौर ने उसी क्षण फील्ड उपायुक्त जागेश श्रीवास्तव से फोन पर बात की और बी-ब्लॉक में डामर की सड़क का ऐस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

आनंद नगर बी- ब्लॉक ग्वालियर विकास प्राधिकरण से नगर निगम में स्थानांतरित होने के बाद यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यहां सबसे ज्यादा परेशानी सड़क व सीवर की है। रविवार सुबह यहां के 40-50 लोग महापौर विवेक शेजवलकर के नई सड़क स्थित निज निवास पर पहुंचे।
डॉ. केपी सिंह व रिटायर्ड डीएसपी ट्रैफिक लखनलाल शर्मा ने महापौर को गुलाब की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सड़क की समस्या से अवगत कराया। महापौर ने लोगों के सकारात्मक व्यवहार को देखकर तुरंत उन्होंने क्षेत्र के संबंधित फील्ड उपायुक्त से फोन पर बात की।