- Hindi News
- हर माह हो रही है सवा सात करोड़ रुपए की िबलिंग
हर माह हो रही है सवा सात करोड़ रुपए की िबलिंग
बिजलीचोरी के मामले में कभी नंबर वन रहने वाला नाॅर्थ डिवीजन (नगर संभाग उत्तर) अब बिजली कंपनी के लिए कमाऊ बन गया है। यहां हर माह सवा सात करोड़ रुपए की बिलिंग हो रही है। इसके लिए डिवीजन को पुरस्कृत किया जा चुका है। उपमहाप्रबंधक नगर संभाग उत्तर संदीप कालरा को प्रमाण पत्र भी मिला था। ज्ञात हो कि यहां पहले 70 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी होती थी। इसके अलावा लोग बिजली का बिल भी नियमित जमा नहीं करते थे।
इन प्रयासों से बदली स्थिति
{घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर दीवार पर लगवाया। {आर्मर्ड केबल डाली गई, जिससे कटिया नहीं डल पाती। {बिना मीटर के बिजली उपयोग करने वालों के परिसर में मीटर लगाकर बिलिंग शुरू की गई।