पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं खुद के आर्थिक, सामाजिक परिवेश को सुदृढ़ बनाएं: तोमर

महिलाएं खुद के आर्थिक, सामाजिक परिवेश को सुदृढ़ बनाएं: तोमर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| महिलाएंखुद के आर्थिक, सामाजिक परिवेश को सुदृढ़ बनाएं आैर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह बात नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक राकेश तोमर ने घासमंडी ग्वालियर में नई रोशनी कार्यक्रम के तहत आयोजित महिला प्रशिक्षण शिविर में कही।

मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण निरीक्षक ग्वालियर आेपीएस यादव ने अल्पसंख्यकों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाआें की जानकारी दी। पर्यवेक्षण अधिकारी महिला सशक्तीकरण सतीश जयंत ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाआें की जानकारी दी। संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाजसेवा आरपी सिंह ने निराश्रित, विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन की चर्चा की।