पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिंदे की छावनी सी पहल मुरार में हो तो सुधरें हालात

शिंदे की छावनी सी पहल मुरार में हो तो सुधरें हालात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां पहल की दरकार

जिम्मेदार बोले

हॉकर्स जोन तैयार


ये सुधार हुए शिंदे की छावनी में: {पुलिस ने एक सप्ताह पहले अभियान चलाकर सड़क किनारे लगने वाले ठेलों को हटवा दिया था। ठेले वालों ने आंदोलन किया। बाद में लक्ष्मण तलैया के हॉकर जोन में व्यवस्थित करने की मांग की। {निगम ने 10 दिन का समय ठेले वालों को दिया और हॉकर जोन को व्यवस्थित करने का काम शुरू कर दिया। {अब ठेले फुटपाथ के किनारे लगने लगे हैं।

हॉकर जोन दुरुस्त हो

^ठेलोेंको हटाने के लिए सख्ती की गई थी लेकिन हॉकर्स जोन में व्यवस्था ठीक हाेने से ठेले वहां नहीं लगाए गए। हॉकर्स जोन दुरुस्त कराने के बाद सख्ती की जाएगी। र|ेशतोमर, टीआई, मुरार

पुलिस भी मदद करे

^सदरबाजार के नजदीक हॉकर्स जोन स्थित है, ठेले हटवाने के लिए पुलिस फोर्स की मदद मिल जाए तो ठेलों को हटवाकर हॉकर्स जोन में रखवा दिया जाएगा। सत्यपालसिंह, उपायुक्त, मदाखलत

कई बार हटवाए फिर भी सड़क से नहीं हटे ठेले

मुरारके सदर बाजार का स्वरूप ठेलों ने बिगाड़ दिया है। यहां के ठेलों को विस्थापित कर हॉकर्स जोन में पहुंचाने की कोशिश भी हुई लेकिन हॉकर्स जोन खाली है और ठेले सड़क घेरकर खड़े होते हैं। छह महीने में पुलिस और निगम के अफसर अतिक्रमण करने वालों के साथ तीन बार बैठकर बाजार व्यवस्थित करने की योजना बना चुके हैं। कुछ दिन व्यवस्थित रहने के बाद अव्यवस्था फैल जाती है।

सड़कके दोनों ओर लगते हैं 60 ठेले

सदरबाजार में सड़क के दोनों ओर 60 ठेले लगे हैं। ठेले और ग्राहकों की वजह से सड़क पर चलने वालों के लिए मात्र 10 से 15 फीट जगह बचती है। चार पहिया वाहन जाएं ताे यहां पर ट्रैफिक जाम तय है।

मुरार में सड़क किनारे खड़े ठेले वालों के कारण अव्यवस्थित होता ट्रैफिक।

शिंदे की छावनी में लगने वाले ठेलो के लिए लक्ष्मण तलैया के पास बनाया गया हाॅकर्स जोन।