- Hindi News
- अब ट्रैफिक इंजीनियरिंग से बनवाए जाएंगे हाईवे, चौराहा और मोड़
अब ट्रैफिक इंजीनियरिंग से बनवाए जाएंगे हाईवे, चौराहा और मोड़
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर|ग्वालियर
हाईवेसहित प्रमुख मार्गों पर अब मोड़ और चौराहे ट्रैफिक इंजीनियरिंग के हिसाब से बनवाए जाएंगे। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को और कड़ा किया जाएगा। बिना ट्रायल के लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को दिल्ली में रोड सेफ्टी के मुद्दे को लेकर बैठक होने वाली है। इस बैठक के लिए सभी प्रदेशों के परिवहन, ट्रैफिक पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को वाहनों की संख्या, हादसे चालानी कार्रवाई के आंकड़े और रिपोर्ट के साथ तलब किया गया है।
दिल्ली में नए नियम कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। सभी राज्यों के अधिकारियों को तलब किया है। परिवहन विभाग के अपर आयुक्त आरके जैन सहित ट्रैफिक पुलिस के एडीजी पीडब्ल्यूडी अधिकारी भी दिल्ली गए हैं।