गेस्ट टीचरों का कार्यकाल बढ़ा
ग्वालियर| प्राइमरी-मिडिलस्कूलों की तरह ही स्कूल शिक्षा विभाग ने हायर सेकंडरी हाईस्कूल के गेस्ट टीचरों के कार्यकाल में भी वृद्धि कर दी है। जिले में ऐसे टीचरों की संख्या तीन सौ से ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति 31 दिसंबर या फिर नए टीचरों की विषयमान भर्ती होने तक की गई थी। नई भर्ती होने के कारण अब इनकी नियुक्ति को 15 अप्रैल या फिर चालू शिक्षण सत्र खत्म होने तक बढ़ाया गया है। इसको लेकर विभाग की अवर सचिव कलावती उइके ने 7 जनवरी को आदेश जारी कर दिया है।
पहले गुड न्यूज