- Hindi News
- मौसम धूपनिकलते ही चढ़ा पारा, अंचल के कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम - धूपनिकलते ही चढ़ा पारा, अंचल के कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बूंदाबांदी
ग्वालियर | धूपनिकलते ही पारा फिर चढ़ने लगा है। रविवार सुबह ठंड थी। लेकिन दोपहर में चटक धूप निकली तो लोगों को राहत मिल गई। साथ ही तापमान भी बढ़ गया। हालांकि दिनभर बिखरे-बिखरे बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक राजस्थान के ऊपर चक्रवात बना रहेगा। इससे अंचल में बिखरे-बिखरे बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़त के साथ 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।