पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड:दस्तावेज वेरीफिकेशन आज से

बीएड:दस्तावेज वेरीफिकेशन आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शासकीयकॉलेजों में हेल्प सेंटर का काम संभाल रहे शिक्षक पंचायत चुनाव से मुक्त हो गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्र शहर के पांच शासकीय कॉलेजों में दस्तावेज का वेरीफिकेशन सोमवार से 5 मार्च तक करा सकते हैं। वेरीफिकेशन साइंस कॉलेज, एमएलबी कॉलेज, केआरजी कॉलेज, भगवत सहाय कॉलेज, झलकारीबाई कॉलेज में होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख तीन मार्च है।

19अप्रैल को प्रवेश परीक्षा, 10 मई को रिजल्ट: बीएडप्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल को होगी, जबकि रिजल्ट 10 मई को आएगा। इसके बाद आवेदक 18 मई से 28 मई तक ऑनलाइन पंजीयन के साथ कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। जबकि काउंसिलिंग प्रक्रिया एक से 29 जून तक चलेगी।

बीएडकॉलेजों को संबद्धता देने की तैयारी शुरू: एनसीटीईकी ओर से निर्धारित की गई तारीख तक बीएड कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जेयू प्रशासन को बीएड के 141 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करनी है। इसके लिए कमेटियों का गठन करने की कार्रवाई कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शुरू कर दी है। डीसीडीसी प्रो. डीएन गोस्वामी का कहना है कि कॉलेजों को 10 मई तक संबद्धता प्रदान कर दी जाएगी।