पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेकओवर पर स्थिति साफ, प्रमुख सचिव ने लगाई मुहर

टेकओवर पर स्थिति साफ, प्रमुख सचिव ने लगाई मुहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शहरमें बिजली वितरण व्यवस्था के टेकओवर पर अब ऊर्जा विभाग ने मुहर लगा दी है। विभाग के प्रमुख सचिव आईसीपी केशरी ने एक अप्रैल को टेकओवर होने की अधिकृत घोषणा कर दी है। उधर एस्सेल ने भी अपनी तैयारियां पूरी बताते हुए कस्टमर सपोर्ट प्लान जारी किया है। शहर में छटवीं बार टेकओवर की डेट टलने के बाद अगली डेट को लेकर अभी तक ऊर्जा विभाग ने चुप्पी साध रखी थी। एक अप्रैल की जो डेट संभावित मानी जा रही थी, उस पर अब विभाग ने फाइनल मुहर लगा दी है। ऊर्जा विभाग की घोषणा के बाद एक अप्रैल का टेकओवर तय माना जा रहा है।