पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैम्प लगाकर ढूंढेंगे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध पीड़ित मरीज

कैम्प लगाकर ढूंढेंगे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध पीड़ित मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब उन क्षेत्रों में हेल्थ कैंप लगाएगा, जहां स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज मिले हैं। इसके अलावा पिछड़ी बस्तियों में भी हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। पहला कैंप न्यू संजय नगर में मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

सीएमएचओ ग्वालियर की ओर से डीआरडीई में अब तक 19 सैंपल की जांच कराई गई है। जिसमें सात मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच ग्वालियर के हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। अब सीएमएचओ डॉ. अनूप कम्ठान ने स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों के क्षेत्रों में हेल्थ कैंप लगाने का निर्णय लिया है। डॉ. कम्ठान ने बताया कि मंगलवार को न्यू संजय नगर में और बुधवार को निबुआपुरा क्षेत्र में हेल्थ कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी।