पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए तक सस्ता

सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए तक सस्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|कमजोर वैश्विकरुख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने के कारण बीते सप्ताह स्थानीय सराफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए सस्ता होकर सप्ताहांत में 28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार जेवराती सोना 200 रुपए की नरमी के साथ 26,300 रुपए बेचा गया। चांदी में भी गिरावट रही। आलोच्य सप्ताह चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 300-300 रुपए निकल गए। इनके भाव क्रमश: 37,500 रुपए तथा 38,200 रुपए प्रति किलो पर थमे। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1,228.20 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो 15 जनवरी के बाद का निम्नतम स्तर है, जबकि चांदी की कीमत 16.54 डॉलर प्रति औंस रही। मौजूदा स्तर पर आभूषण और खेरूज विक्रेताओं की मांग घटने के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा।