पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूरस्थ शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

दूरस्थ शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवाजीयूनिवर्सिटी की ओर से संचालित दूरस्थ शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर प्रो. विवेक बापट ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कुलपति कार्यालय में एक दिन पहले सोमवार को भेज दिया है। प्रो.बापट ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दे रहे हैं।

हालांकि उनके इस्तीफा देने का कारण यह बताया जा रहा है कि जेयू के अधिकारियों ने शहर के एक निजी कॉलेज को दूरस्थ शिक्षण संस्थान में संचालित एमबीए कोर्स का स्टडी सेंटर बना दिया है। प्रोफेशनल कोर्स का यह स्टडी सेंटर नियम विरुद्ध तरीके से बनाया गया है। इसके चलते प्रो. बापट ने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया है। प्रभारी कुलपति प्रो. आरजे राव का कहना था कि प्रो. बापट के इस्तीफा देने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।