पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलबी कॉलेज में कल आएगी नैक की टीम

एमएलबी कॉलेज में कल आएगी नैक की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| एमएलबीकॉलेज में निरीक्षण के लिए नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन (नैक) की टीम निरीक्षण के लिए 25 सितंबर को आएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को कॉलेज में साफ-सफाई का काम हुआ। साथ ही प्रजेंटेशन देने के लिए विभागों का रिकॉर्ड भी तैयार किया गया। टीम यहां 17 विभागों का निरीक्षण करेगी।

नैक की टीम 27 सितंबर तक कॉलेज का निरीक्षण करेगी। टीम में बाबा बनारसीदास यूनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति प्रो. एके मित्तल, हिमाचल प्रदेश से रिटायर्ड प्रोफेसर जेसी शर्मा, पानीपत से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. एके मिंगलानी शामिल होंगे। टीम के सामने पावर प्वाइंट के माध्यम से कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीके शितोले आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की 12 सदस्यीय टीम प्रजेंटेशन देगी। वर्ष 2008 के बाद से एमएलबी कॉलेज को नैक से मान्यता नहीं मिली है। इस बार अच्छी ग्रेड मिल सके इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पूर्वछात्र समिति के सदस्य भी टीम से मिलेंगे: नैककी टीम से 25 सितंबर की शाम चार बजे पूर्व छात्र समिति के सदस्य विवेकानंद सभागार में मुलाकात करेंगे।