पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात आईएएस अफसरों को अपर सचिव वेतनमान

सात आईएएस अफसरों को अपर सचिव वेतनमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राज्यसरकार ने मंगलवार को 2001 बैच के सात आईएएस अफसरों को अपर सचिव वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

इन अफसरों की पदस्थापना यथावत रखी गई है। इनमें डाॅ. नवनीत मोहन कोठारी संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पी नरहरि कलेक्टर, ग्वालियर, सीबी सिंह उप सचिव राज्य शासन, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त ग्वालियर चंबल संभाग, बीएम शर्मा एमडी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ, एमबी ओझा कलेक्टर विदिशा और एनएस भटनागर अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने 2010 बैच के 11 आईएएस अफसरों का सीनियर स्केल वेतनमान मंजूर किया है। इन अफसरों की पदस्थापना भी यथावत रखी गई है।



इनमें अनय द्विवेदी सीईओ जिपं टीकमगढ़, तन्वी सुन्द्रियाल सीईओ जिपं छिंदवाड़ा, तरुण राठी सीईओ जिपं बालाघाट, गणेश शंकर मिश्रा अपर कलेक्टर हरदा, अभिजीत अग्रवाल सीईओ जिपं सतना, कर्मवीर शर्मा सीईओ जिपं डिंडोरी, कौशलेंद्र विक्रम सिंह सीईओ जिपं नरसिंहपुर, अनुराम चौधरी सीईओ जिपं रायसेन, भास्कर लक्ष्कार सीईओ जिपं दतिया, आशीष सिंह सीईओ जिपं इंदौर और षणमुख प्रिया मिश्रा सीईओ जिपं हरदा शामिल हैं।