- Hindi News
- क्ले मॉडलिंग में साकार कर दिखाए श्रम के रूप
क्ले मॉडलिंग में साकार कर दिखाए श्रम के रूप
एकमहिला अपनी पीठ पर बच्चा बांध कर मजदूरी कर रही है। वहीं एक व्यक्ति गांव में दीवार बना रहा है। श्रम के ऐसे ही प्रकारों को अपनी कल्पना में उतार कर साकार किया है क्ले मॉडलिंग के कलाकारों ने ये सभी कृतियां मंगलवार को फाइन आर्ट कॉलेज में देखने को मिलीं। यहां युवा उत्सव के तहत क्ले मॉडलिंग और कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्ले मॉडलिंग में कलाकारों को श्रम विषय दिया गया। इस विषय पर 30 प्रतिभागियों ने मॉडल तैयार किए। इस अवसर पर मूर्तिकला निदेशक मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हास्य नाटक से गुदगुदाया
साइंस कॉलेज में चल रहे युवा उत्सव में मंगलवार को हास्य नाटिका, एकल नृत्य, समूह नृत्य, काव्य पाठ, प्रश्न मंच, मिमिक्री और एकांकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने हास्य नाटिका में गब्बर, बसंती, वीरू का रोल करके सबको हंसाया। वहीं एकांकी के माध्यम से प्रतिभागियों ने एकता का संदेश दिया।
कोलाज में दिखाई प्रकृति
प्रकृति विषय पर आयोजित की गई कोलाज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रकृति के अलग-अलग रूपों को कोलाज में दिखाया इसमें एक प्रतिभागी ने झरना और उसके आसपास हरियाली दिखाई। वहीं अधिकतर प्रतिभागियों ने शहरी जीवन में घर और उसके पास हरियाली दिखाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।
youth festival
क्ले मॉडलिंग के तहत मॉडल बनाते प्रतिभागी। दूसरे चित्र में साइंस कॉलेज में हास्य नाटक की प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स। फोटो: भास्कर
प्रश्न मंच प्रतियोगिता
प्रथम- मोहसिनखान, प्रवीण अग्रवाल और राहुल जाटव
काव्यपाठ
प्रथम- आकांक्षाअग्रवाल
एकलनृत्य
प्रथम- पूजाबांदिल और राहुल परिहार
समूहनृत्य
प्रथम- राहुलपरिहार एंड ग्रुप
हास्यनाटिका
प्रथम- अनुरागशर्मा एंड ग्रुप
एकांकी
प्रथम- अनुरागशर्मा एंड ग्रुप
मिमिक्री
प्रथम- विकास