पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वारदात के बाद साथी बदल देता है शेरा

वारदात के बाद साथी बदल देता है शेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर-चंबलसंभाग में वारदात करके फरार हुआ शेरा किरार हर एक-दो वारदात करने के बाद अपने गिरोह में नए लोगों को शामिल करता है। इसके बाद फिर वारदात को अंजाम देता है। सागरताल रोड पर रविवार की रात हुई मुठभेड़ में इसके दो साथी विक्की और सोनू के मारे जाने के बाद इसने जौरा पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम दिया। यहां इसके साथ गिराेह के नए सदस्य थे। ऐसी जानकारी पुलिस को मिली है। शेरा की लोकेशन मुरैना में मिल रही है। इसके आधार पर ग्वालियर और मुरैना पुलिस ने मुरैना में घेराबंदी की है। ग्वालियर पुलिस के बाद आईजी चंबल ने भी शेरा पर पंद्रह हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

मुरैना गांव में रहने वाले शेरा उर्फ रवि किरार ने 2 दिसंबर को शहर में एएसआई की हत्या और कारोबारियों पर हमला किया था। इससे पहले दीनदयाल नगर में सिपाही वीकेश गुर्जर की पिस्टल लूटकर इसने हत्या कर दी थी। मंगलवार को शेरा ने जौरा में पेट्रोल पंप संचालक की हत्या कर दी। पहले पुलिस के सामने गिरोह के पांच-छह सदस्यों के नाम आए थे। लेकिन अब यह संख्या बढ़ गई है। शेरा के मुरैना में होने की सूचना पुलिस को मिली है।

एसएसपीने बैठक ली, कहा चेकिंग में ढिलाई दिखी तो कार्रवाई होगी: शेराकी तलाश में शहर में चेकिंग कैसे की जाए और किन चेकिंग प्वाइंट्स पर ज्यादा चेकिंग की जानी है। इस संबंध में बुधवार को एसएसपी ने बैठक ली। श्री सिंह ने इसमें कहा कि चेकिंग मुस्तैदी से कराई जाए। जहां पर भी चेकिंग में ढिलाई दिखाई दी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद थे।

शेरा कार्बाइन लूटने की फिराक में था

पुलिसको सूचना मिली है कि शेरा कार्बाइन लूटने की फिराक में था। पुरानी छावनी के रायरू स्थित डीजल शेड पर आरपीएफ के जवान कभी-कभी कार्बाइन लेकर जाते हैं। शेरा अपने साथियों के साथ इनकी भी रैकी कर रहा था।

शेरा उर्फ रवि किरार