- Hindi News
- जिनके पास आधार नहीं,उन्हें एक फाॅर्म भरने की मिली छूट
जिनके पास आधार नहीं,उन्हें एक फाॅर्म भरने की मिली छूट
जिलेके 45 फीसदी ऐसे एलपीजी ग्राहक जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे केवल फाॅर्म-4 ही एजेंसी पर जमा कर देंगे तो भी उनके बैंक खाते में गैस सब्सिडी पहुंच जाएगी। एलपीजी ग्राहकों को बैंक में हो रही परेशानी को लेकर कलेक्टोरेट में बुधवार को बैठक हुई। ढाई घंटे चली इस बैठक में बैंकर्स से कहा गया कि वे फाॅर्म 1 (आधार होने पर) 3 (आधार होने पर) लेने में आनाकानी करें।
सब्सिडी के लिए एलपीजी ग्राहकों के बैंक खाते लिंक होने का अभियान इन दिनों चल रहा है। इसके लिए तीनों गैस कंपनियों ने चार तरह के फाॅर्म तैयार किए हैं। फाॅर्म 1 (बैंक में जमा होगा) 2 (गैस एजेंसी पर जमा होगा) ऐसे (55 फीसदी) ग्राहकों को भरना है जिनके पास आधार कार्ड है। फाॅर्म 3 (बैंक में जमा होगा) 4 (गैस एजेंसी पर जमा होगा) ऐसे (45 फीसदी) ग्राहकों के लिए है जिनके पास आधार नहीं है। वर्तमान में आधार रजिस्ट्रेशन के केंद्र बंद हैं, इसलिए सबसे ज्यादा ऐसे ग्राहक ही परेशान हैं जिनके पास आधार नहीं है। बुधवार को इन ग्राहकों को राहत देने के लिए इंडेन ने फाॅर्म-4 भरना जरूरी किया है। फाॅर्म-3 को ऑप्शन में रखा गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इंडेन ने हिंदी अंग्रेजी भाषा में सभी फाॅर्म एजेंसियों पर भेज दिए हैं।
बैंकों ने फॉर्म-3 लेने पर दी सहमति
लीडबैंक मैनेजर नवीन कुमार ने कहा कि कलेक्टोरेट में कलेक्टर पी नरहरि और जिला पंचायत सीईओ इलैया टी राजा की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें 28 बैंकर्स मौजूद थे। अधिकतर को एलपीजी सब्सिडी पर क्या करना है, इसकी जानकारी नहीं थी। इन्हें प्रजेंटेशन से गैस कंपनी के अफसरों ने समझाया। बैंकों ने फाॅर्म नंबर-3 लेने पर सहमति दे दी है। केवल ग्रामीण क्षेत्र की एक बैंक में सॉफ्टवेयर की दिक्कत है, वहां पर फाॅर्म-4 से काम चलेगा। श्री कुमार ने कहा कि बैठक में गैस कंपनियों से इस काम के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने को कहा गया है।
फाॅर्म-4 में चाहिए नौ तरह की जानकारी
जिनकेपास आधार कार्ड नहीं है वे फाॅर्म-4 आसानी से भर सकते हैं। इस फाॅर्म में जो जानकारी भरनी है वह सभी ग्राहकों के पास उपलब्ध है। ऐसे ग्राहकों से फाॅर्म के भाग-ए (हिंदी भाषा) में एलपीजी ग्राहक नंबर (गैस बुक पर देखें), 17 अंकों का आईडी (बुकिंग के बाद मोबाइल पर आता है), ग्राहक का नाम (बुक पर देखें), मोबाइल नंबर (ग्