निगम कमिश्रर को मिला महापौर का पत्र
ग्वालियर| निगमसे मिलीं सुविधाएं लौटाने को लेकर महापौर समीक्षा गुप्ता द्वारा लिखा गया पत्र बुधवार को निगम कमिश्नर अजय गुप्ता को मिल गया है। निगम कमिश्नर का कहना है कि महापौर और उनके बीच हुई मिस अंडरस्टैंडिंग अब खत्म हो चुकी है। महापौर का कहना है कि इस मामले में कमिश्नर से उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है। महापौर के अनुसार उन्होंने स्वेच्छा से निगम द्वारा दी गई सुविधाएं लौटा दी हैं। निगम चुनाव की आचार संहिता लगते ही निगम अफसरों की अनदेखी से नाराज महापौर ने निगम की ओर से मिली बंगला, गाड़ी और फोन आदि सुविधाएं वापस कर दी थीं।