पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर के अरमान छाए, भारतीय हॉकी टीम की रोमांचक जीत

ग्वालियर के अरमान छाए, भारतीय हॉकी टीम की रोमांचक जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रिस्बेन | ग्वालियरके अरमान कुरैशी के दो गोल की मदद से भारत की जूनियर हॉकी टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हरा दिया। अगले वर्ष होने वाले जूनियर एशिया कप की तैयारी के मद्देनजर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम ने चौथे मैच में शानदार खेल दिखाया।

पिछले मैच में मेजबान टीम से 1-3 से हार के बाद भारतीय टीम ने रक्षात्मक शुरुआत की, लेकिन अरमान के पहला गोल दागने के साथ ही भारतीय टीम हावी हो गई। सुमित टोप्पो ने टीम के लिए दूसरा गोल किया, तो कुछ ही समय बाद परविंदर सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल ठोंक दिया। अरमान कुरैशी ने चौथा गोल करते हुए भारत की जीत तय कर दी। इस बीच मेजबान टीम का खेल बिखरा हुआ नजर आया और उसने दो बार बढ़त लेने का मौका गंवा दिया।

अरमान कुरैशी।