किडीज कॉर्नर फाइनल में
किडीज कॉर्नर फाइनल में
ग्वालियर| किडीजकॉर्नर स्कूल ने मालवा कप इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बुधवार को खेेले गए बेहद अासान सेमीफाइनल मुकाबले में आरकेवीएम को शिकस्त देकर खिताब से एक कदम दूर जगह बना ली है। आरकेवीएम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 68 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किडीज कॉर्नर स्कूल ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में जोरदार हाथ दिखाए। मैन ऑफ मैच अरुण राणा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर किडीज कॉर्नर ने 2/71 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। किडीज कॉर्नर स्कूल की टीम अब 13 दिसंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए संघर्ष करेगी। फाइनल में किडीज का मुकाबला गुरुवार को भारतीयम और डीपीएस रायरू के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम के साथ होगा।