- Hindi News
- ताइक्वांडाे कलर बेल्ट परीक्षा में 47 खिलाड़ी हुए उत्तीर्ण
ताइक्वांडाे कलर बेल्ट परीक्षा में 47 खिलाड़ी हुए उत्तीर्ण
जिलाताइक्वांडो संघ द्वारा विगत दिवस आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में शहर के 47 ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए। रॉयल ताइक्वांडो अकादमी मुरार में हुई इस परीक्षा में खिलाड़ियों ने पुम्से, क्योरोगी और सेल्फ डिफेंस की तकनीकों का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
मप्र ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अजय गुप्ता, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अक्षय कैन, दीपक राजौरिया, सुनील नार्वे और मीनू के मार्गदर्शन में हुई इस परीक्षा के अंतर्गत व्हाइट टू यलों में अंश कुमार, रघुवीर, देवमनु, प्रखर गुप्ता, रितिक लिखार, सूरज दीक्षित, विकास मांझी, प्रज्ञा, सिमरन, दीपांजली, रिंकी, अर्जित और आयुष उत्तीर्ण हुए। इसी तरह यलो टू ग्रीन में अनंत, वैष्णवी तोमर, समीक्षा कुशवाह, लक्ष्य पचौरी, निधी, मेघा कुशवाह, अनुष्का, आकाश, अंगद, अनिल सिंह, पृथ्वी, दृष्टि सिंह, नीलिमा शर्मा, आदित्य, जोयल मिंज, जैनिफर मिंज, एकता कैन, मोहिनी, सतेंद्र, ग्रीन टू ग्रीन वन लाइन में लवदीप कौर, हरमन, अभिषेक, वैष्णवी, अकुल जैन, ग्रीन वन लाइन टू ब्लू में रवी कुशवाह, दिव्येंद्र सिंह, सुहानी अग्रवाल, विनायक दुबे तथा ब्लू टू ब्लू वन लाइन में वंश शर्मा और अभिषेक गुप्ता ने बाजी मारी।
इसके अलावा ब्लू वन लाइन टू रेड में हितेश नागर, अभय प्रताप सिंह और रेड टू रेड वन लाइन में आर्यन अग्रवाल तथा सुभांग राय सक्सेना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उत्तीर्ण हुए।
विभिन्न कलर में हुई इस परीक्षा में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था।
ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए खिलाड़ी अपने-अपने कोच के साथ।