- Hindi News
- क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमों की एंट्री 13 तक
क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमों की एंट्री 13 तक
ग्वालियर| सिथौलीरोड स्थित एनआरआई कॉलेज में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए प्रतिभागी टीमाें को 13 दिसंबर तक अपनी एंट्री जमा करना होगी। इसके बाद आने वाली टीमों को टूर्नामेंट में खेलने की पात्रता नहीं होगी। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता के साथ श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।