पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजनेस बज़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक लीलैंड का चार टायर पार्टनर ट्रक देव सेल्स पर लांच

ग्वालियर| कॉमर्शियलव्हीकल इंडस्ट्री के क्षेत्र में अग्रणी अशोक लीलैंड अपना नया ब्रांड लेकर आए हैं पार्टनर ट्रक। यह ट्रक 4 टायर वेरीयंट में उपलब्ध है। इसकी पे लोड रेंज 3.5 से 4.5 है। पड़ाव स्थित देव सेल्स द्वारा पार्टनर 4 टायर व्हीकल को शिवपुरी, मुरैना, गोहद एवं ग्वालियर में लांच किया है। इस अवसर पर देव सेल्स के डायरेक्टर अंकित गर्ग, अशोक लीलैंड टीम रीजनल मैनेजर साइबल सिन्हा, मध्यप्रदेश स्टेट हेड शनिज गुप्ता, रीजनल डीलर डेवलपमेंट मैनेजर अमित शर्मा, अशाेक लीलैंड के टेरेटरी सेल्स मैनेजर आलोक शर्मा और निखिल गोयल सहित फाइनेंसर मौजूद रहे। इस दौरान ग्राहकों ने पार्टनर की टेस्ट ड्राइव भी ली। आकर्षकफीचर्स: पार्टनरपावरफुल एफिशिएंट जेडडी30 इंजिन हेवी डयूटी वेंजो टाइप रियर एक्सल, स्टाइलिश कम्फर्ट टेबल मॉडर्न यूरो केबिन, फर्स्ट इन क्लास पेराबोलिक सस्पेंशन, रिलायबल लोंग लास्टिंग गियर बॉक्स जैसे फीचर्स दिए हैं।

सुवर्णाज्वेलर्स पर एक्जीबिशन का शुभारंभ आज

ग्वालियर|सराफा बाजारस्थित सुवर्णा ज्वेलर्स पर एक्जीबिशन का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। एक्जीबिशन का शुभारंभ महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। एक्जीबिशन कम सेल में 24 कैरेट साेने के आभूषण एवं डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत श्रंखला उपलब्ध रहेगी। सुवर्णा के संचालक अखिलेश गोयल ने बताया कि 11 से 15 दिसंबर तक चलने वाली पांच दिवसीय एक्जीबिशन में कुंदन ज्वेलरी की खास पेशकश की जाएगी। उन्होंने बताया कि शोरूम पर हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग पर 100 फीसदी तक की छूट रहेगी। साथ ही डायमंड ज्वेलरी पर 25 फीसदी की सीधी छूट का ऑफर भी दिया जा रहा है।