पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना स्टैंडर्ड 700 रुपए मजबूत, चांदी बढ़ी

सोना स्टैंडर्ड 700 रुपए मजबूत, चांदी बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| वैश्विकबाजारों में तेजी के रुख के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सराफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में फिर से तेजी गई। सोना स्टैंडर्ड 700 रुपए बढ़कर 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। जेवराती सोना भी 500 रुपए की तेजी के साथ 25,500 रुपए बिका। औद्योगिक इकाइयों की लिवाली से चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 1800-1700 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 37,800 और 38,500 रुपए प्रति किलो बोले गए। बाजार विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपना स्टॉक बढ़ाए जाने से चांदी वायदा में तेजी आई। उधर वैश्विक बाजार में चांदी 70 सैंट उछलकर 1710 सैंट पर पहुंच जाने से दिल्ली सराफा बाजार में स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली से चांदी 1600 रुपए उछलकर 38,400 रुपए प्रति किलो ग्राम के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सोना स्टैंडर्ड भी 27,470 रुपए पर 670 रुपए बढ़ा। वैश्विक बाजार में सोना 1235 डॉलर पर 30 डॉलर या 2.48 प्रतिशत महंगा हो गया।