पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृप्ति और विक्रांत ने जीती बैडमिंटन स्पर्धा

तृप्ति और विक्रांत ने जीती बैडमिंटन स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| महालेखाकारविभाग की ओर से आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा के आखिरी दिन बुधवार को खिताबी मुकाबले खेले गए। सप्रेशाला बैडमिंटन हाल में खेली जा रही स्पर्धा के महिला वर्ग के फाइनल में ग्वालियर की तृप्ति लावनिया ने उप्र की पारसा नकवी को तीन सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मैच में में 18-21, 21-19, 21-15 से हराया।

वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद के विक्रांत ने पंजाब के सतिंदर सिंह को 21-8, 21-9 से हराया। वेटरन वर्ग के खिताबी मुकाबले में नई दिल्ली के राजीव शर्मा सिकंदराबाद के कमलाकर राव को 21-9, 21-18 से मात दी। वहीं पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु के मानिक नंदन रेहान मोहम्मद की जोड़ी ने पंजाब के सतिंदर मलिक आशीष शर्मा की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराया।

कोरकार्पोरेट ने दूसरा लीग मैच भी जीता

कोरकार्पोरेट ने एचडीएफसी बैंक को 19 रन से हराकर सुरेश अग्रवाल मेमोरियल हीरा कार्पोरेट कप टूर्नामेंट में लगातार जीत दर्ज की। बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोर कार्पोरेट ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। टीम की ओर से नंदन ने 23 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचडीएफसी बैंक की की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में एनएच नारायणा हॉस्पिटल ने 12 ओवर में 78 रन बनाए। टीम की ओर से निलेश शर्मा ने 23 रन बनाए। जवाब में मेडिसाइन हॉस्पिटल की 69 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में सारडा एनर्जी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। जितेंद्र वर्मा ने 20 रन बनाए। जवाब में जायका ऑटोमोबाइल्स की टीम 7 विकेट पर 61 रन ही बना सकी।

सिक्खप्रीमियर लीग के मुकाबले 28 से

रायपुर।शहीद तारू भाई सिंघ स्टडी सर्कल की ओर से 28 दिसंबर से सिक्ख प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। वीआईपी रोड स्थित मैदान पर 4 जनवरी तक होने वाले टूर्नामेंट में रायपुर के अलावा भिलाई, नागपुर, संबलपुर, राउरकेला, मुंबई, चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना और जम्मू की टीमें भी शामिल होंगी।