- Hindi News
- सुबह होगी हरिकथा मीलाद शाम को मिलेगा अलंकरण
सुबह होगी हरिकथा-मीलाद शाम को मिलेगा अलंकरण
भारतीयशास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन तानसेन समारोह 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। संगीत सम्राट तानसेन की हजीरा स्थित समाधि पर होनेे वाला समारोह 12 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे हरिकथा आैर मीलाद शरीफ के परंपरागत कार्यक्रम के साथ शुरू होगा।
इसी दिन शाम को समारोह के मंच पर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा प्रतिष्ठित गायक पं. प्रभाकर कारेकर को तानसेन अलंकरण प्रदान कर सम्मानित करेंगे। संगीत समारोह में कुल छह संगीत सभाएं होंगी। इनमें से पांच तो तानसेन की समाधि स्थल पर रखी गई हैं, जबकि अंतिम संगीत सभा संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल के किनारे होगी।
हजीरा स्थित समाधि स्थल पर समारोह की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को संभागीय कमिश्नर केके खरेे, पुलिस महानिरीक्षक आदर्श कटियार, कलेक्टर पी.नरहरि आैर निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की शर्तों का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। जिला आैर पुलिस प्रशासन ने समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।
upcoming event