पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंट्रोडक्शन से शुरू होगा राउंड स्क्वायर प्रोजेक्ट

इंट्रोडक्शन से शुरू होगा राउंड स्क्वायर प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधिंयास्कूल में बुधवार से चार दिवसीय राउंड स्क्वायर प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देशभर के टॉप स्कूलों के करीब 50 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। यह सभी स्टूडेंट्स शंकरपुर स्थित नाथों के पुरा में सोशल वर्क करेंगे। साथ ही यहां रहने वाली महिलाओं को सेल्फ एम्पलॉयमेंट की जुड़ी जानकारी देंगे। 11 से शुरू होकर यह प्रोजेक्ट 14 दिसंबर तक रहेगा। इसमें शामिल स्टूडेंट्स को ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराने के लिए हेरिटेज प्लेस, लाइट एंड साउंउ शो सहित म्यूजियम को दिखाया जाएगा। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुप्रीत बख्शी प्रोजेक्ट की शुरुआत फन फेयर से होगी।

यह स्कूल होंगे शामिल: संस्कारवैली स्कूल भोपाल, एमजीडी जयपुर, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, दुबई से मिलेनियम स्कूल और मेजबान सिंधिया स्कूल।

एम्ब्रॉयडरीवर्क: स्टूडेंट्सगांव की महिलाओं को सेल्फ एम्प्लॉयमेंट में एम्ब्रॉयडरी और टाई एंड डाई वर्क सिखाएंगे। साथ तैयार मटेरियल की मार्केटिंग के भी टिप्स देंगे।

school event