पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंगीठी के धुएं से मौत की नींद सो गया परिवार

अंगीठी के धुएं से मौत की नींद सो गया परिवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंडसे बचने के लिए बंद कमरे में जलाई गई अंगीठी से निकले धुएं ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। धुएं से हुई घुटन की वजह से पति, प|ी और इनकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला, खल्लासी पुरा की है। रात में इनको जयारोग्य अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी।

खटीक मोहल्ला में रहने वाला मुकेश बरार टेलर था। मूलरूप से वह चिटनिस की गोठ का रहने वाला था लेकिन शादी के कुछ समय बाद यह अपनी ससुराल खटीक मोहल्ला में ही किराए का कमरा लेकर रहने लगा था। इसके परिवार में प|ी मीना और दाे साल की बेटी डब्बू थी। यह तीनों रहते किराए के कमरे में थे लेकिन इनका ज्यादातर खाना ससुराल में ही होता था। शेष|पेज12 पर