पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूनम और निधि ने जीता कांस्य पदक

पूनम और निधि ने जीता कांस्य पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | सरस्वतीशिशु मंदिर बादलगढ़ की छात्रा पूनम पाल और निधि तोमर ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बीच वालीबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। नागा पट्‌टनम तमिलनाडु में खेली गई इस प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने सभी मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की स्कूल के प्राचार्य सुनील दीक्षित और व्यवस्थापक विजय सूरी ने सराहना की। साथ ही भविष्य में और बड़ी सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में बीच वालीबॉल टीम के साथ स्कूल के प्रशिक्षक विनोद गुर्जर कोच बतौर मौजूद थे।