पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्कर की मिठास बरकरार, उत्पादन बंपर रहने के आसार

शक्कर की मिठास बरकरार, उत्पादन बंपर रहने के आसार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटकर में भी शक्कर की कीमतें घटकर 30 रुपए प्रति किलो रह गई हैं।

रामकृष्णउपाध्याय|ग्वालियर

शक्करमें मिठास बरकरार है। दरअसल चालू पेराई सीजन में देश की शुगर मिलों में उत्पादन बंपर रहने के समाचारों के बीच कीमतों में गिरावट बनी हुई है। थोक बाजारों में भाव पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल तक नीचे चल रहे हैं। जानकारों के अनुसार शुगर मिलों में अप्रैल तक पेराई होनी है। इसे देखते हुए शक्कर की कीमतों में और गिरावट आने के आसार प्रबल हैं। शक्कर का स्टॉक जमा होने से शुगर मिलों में बढ़-चढ़कर बिकवाली हो रही है। अपेक्षाकृत स्टॉकिस्टों की मांग कम है। परिणामस्वरूप थोक से लेकर फुटकर बाजारों में शक्कर के भाव कमजोर चल रहे हैं। यूपी की मिलों में एक्स फैक्टरी शुगर के भाव 2700 से 2780 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। महाराष्ट्र की शुगर मिलों में शक्कर क्वालिटी अनुसार 2500 से 2680 रुपए प्रति क्विंटल बताई जा रही है। ग्वालियर के थोक बाजार में टैक्स पेड शुगर 2830 से 2950 रुपए प्रति क्विंटल बिकने लगी है। फुटकर में भी शक्कर की कीमतें घटकर 30 रुपए प्रति किलो रह गई हैं। उधर वायदा बाजार एनसीडीईएक्स में सटोरिया बिकवाली से शनिवार को मार्च अनुबंध घटकर 2676 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।

स्थानीय शुगर ब्रोकर संतोष अग्रवाल ने बताया कि घरेलू बाजारों के साथ ही विदेशी बाजारों में भी शक्कर की कीमतें निचले स्तर पर हैं। इसे देखते हुए निर्यात पड़ता नहीं है। शुगर मिलों में स्टॉक बढ़ रहा है। घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर चल रही है। परिणामस्वरूप शक्कर की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। जानकारों के अनुसार चालू पेराई सीजन 2014-15 में 31 जनवरी 2015 तक देश में कुल 134.83 लाख टन शक्कर का उत्पादन हो चुका है। जो कि पिछले साल से 15 फीसदी अधिक है। बीते साल अब तक 117.11 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ था। इस दौरान देश में 508 मिलों में पेराई हुई है जबकि पिछले साल कुल 491 मिलों में पेराई हुई थी।

शुगर मिल्स एसोसिएशन इश्मा के मुताबिक 2014 से 15 गन्ना पेराई सीजन में शक्कर का कुल उत्पादन 260 लाख टन हो सकता है। इश्मा के अनुसार पिछले सीजन में 247 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ था। वहीं शुगर मिलों के पास 20 से 25 लाख टन सरप्लस स्टॉक रहने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र देशके सबसे बड़े शक्कर उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में 31 जनवरी की स्थिति में 54 लाख टन शक्कर का उत्पादन हो चुका है। पिछले साल समान अवधि में वहां 41.50 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ था।

उत्तरप्रदेश यूपीकी शुगर मिलों में कुल 33.50 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ है। पिछले साल समान अवधि में वहां 27.84 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ था।

कर्नाटककर्नाटककी बात करें तो 31 जनवरी 2015 तक 22.79 लाख टन शक्कर का उत्पादन हो चुका है। वहीं पिछले साल कर्नाटक की शुगर मिलों ने करीब 22.20 लाख टन शक्कर का उत्पादन किया था।

तमिलनाडुतमिलनाडुमें चालू पेराई सीजन में शक्कर का उत्पादन घट गया है। वहां अभी तक 1.50 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ है। पिछले साल समान अवधि में 23.68 लाख टन शक्कर राज्य में पैदा हुई थी।

अन्यराज्य बिहारमें 3.25 लाख टन, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 5.06 लाख टन, गुजरात में 6.25 लाख टन और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में क्रमश: 1.50 लाख टन, 2.40 लाख टन, 2.20 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ।