- Hindi News
- रूबरू आज माधौगंज में, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा
रूबरू आज माधौगंज में, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा
ग्वालियर| शहरके विकास की दिशा और नगरीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का एजेंडा तय करने के लिए आपके सुझाव महत्वपूर्ण हैं। यह मौका है जब आप महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। आपके द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर दिए गए सुझाव यहीं तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इन्हीं सुझावों के आधार पर तय होगी नगरीय निकाय चुनाव की दिशा। इसके लिए रूबरू के माध्यम से दैनिक भास्कर आपको उपलब्ध कराएगा एक ऐसा साझा मंच। जहां विकास की योजनाएं बनाने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहेंगे वे अफसर जो इन योजनाओं को अंतिम रूप देंगे। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे हम रूबरू होंगे। वार्ड नंबर 47,48,49,50,51 और 53 के निवासियों से झूलेलाल मंदिर माधौगंज के हॉल में। यहां मौजूद रहेंगी महापौर समीक्षा गुप्ता, पार्षद पुष्पलता राठौर, आनंद शर्मा, सतीश बोहरे, बलराम ढींगरा, आशा यादव खुशबू गुप्ता।
स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी