पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जय भारत अकादमी का विजयी अभियान जारी

जय भारत अकादमी का विजयी अभियान जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयभारत अकादमी दिल्ली ने शहीद भगत सिंह अखिल भारतीय हाॅकी प्रतियोगिता में अपना विजयी अभियान जारी रखा। उन्होंने मंगलवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में मेजबान मास्टर स्पोर्ट्स अकादमी को 6-2 से शिकस्त देकर अगले दौर का टिकट कटाया। उधर दिन के एक अन्य मुकाबले में भोपाल हॉकी अकादमी ने डीएचए आगरा को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। रेलवे हॉकी स्टेडियम पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में मेहमान दिल्ली की टीम ने मैच के पहले हाफ में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। मध्यांतर पश्चात मेहमान टीम ने एक के बाद एक लगातार हमले बोलकर मेजबान टीम के खिलाड़ियों को बिखेर दिया। मेजबान के दो गोल के जवाब में मेहमान टीम ने लगातार अंतराल में गोल करते हुए 6-2 से मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की तरफ से सुनील 8वें मि., शमशेर 36वें मि., विक्रम 47वें मि., 56वें मि., अरुण 63 वें मि. और प्रमोद 69वें मिनट में ने गोल किए। दूसरी तरफ मेजबान टीम की तरफ से 40 वें और 59वें मिनट में एक-एक गोल हुआ और यह दोनों गोल कबीर ने दागे।