पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता भूलना डिमेंशिया के लक्षण

रास्ता भूलना डिमेंशिया के लक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआप छोटी-छोटी बातों पर शक करते हैं या रास्ता भूल जाते हैं तो आप डिमेंशिया के शिकार हो सकते हैं। डिमेंशिया अल्जाइमर रोग सेे पहले की अवस्था है। यह बीमारी लगभग 50 वर्ष और उसके अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा होती है। यह बात गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग जयपुर से आईं असिस्टेंट प्रोफेसर समता सोनी और डॉ. मुकेश चंगुलानी ने कही।

वे आईटीएम यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेस स्टडीज एंड रिसर्च द्वारा अल्जाइमर डे के उपलक्ष्य में आयोजित वर्कशॉप में बोल रहे थे। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

ये हैं बचने के उपाय

समय पर मेडिकल चेकअप।

दिमाग की एक्सरसाइज वाले गेम खेलना।

आत्म विश्वास बढ़ाने वाली एक्टिविटी।

विटामिन और प्रोटीन से भरपूर भोजन।

ऐसे पहचानें डिमेंशिया के लक्षण

किसी घटना को भूल जाना।

छोटी-छोटी बातों पर शक करना

कई बार रास्ता भूल जाना।

हीन भावना से ग्रस्त होना।

कार्य क्षमता में कमी आना।

awareness event

वर्कशॉप में उपस्थित नर्सिंग के स्टूडेंट्स।

यह रहे विजेता: नेलीफेरी प्रथम, पूजा रावत द्वितीय और वेरोनिका तृतीय