- Hindi News
- एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई नए मॉडल्स पर वेटिंग
एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई नए मॉडल्स पर वेटिंग
कारके शौकीन लोगों के लिए इस बार दशहरा और दिवाली खास रहेगा। इस बार विभिन्न कार निर्माता कंपनी फेस्टिव सीजन में कार के नए मॉडल लांच करने जा रही हैं। इनमें मारुति की सियाज, होंडा की मोबिलियो आरएस, शेवर्ले की सिडान और हैचबेक में सेल शामिल हैं। इनकी एडवांस बुकिंग भी विभिन्न कंपनियों के शोरूम पर शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग इतनी ज्यादा है कि इन कारों पर वेटिंग भी शुरू हो गई है। सुमेधा होंडा के संचालक श्याम गुप्ता कहते हैं कि इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में कस्टमर का रुझान अच्छा दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि नये मॉडल्स के लिए एडवांस बुकिंग अच्छी हो रही है।
एडवांस बुकिंग- 26
कीमत-11.15 लाख वेटिंग-2महीने
हाेंडा मोबिलियो आरएस
ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस सप्ताह से ही कार के नए मॉडल लांच होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस सप्ताह शेवरले के सेडान, हैचबेक मॉडल लांच होंगे। वहीं होंडा मोबिलियो आरएस मार्केट में उतारेगी। इसी तरह मारुति सुजुकी अक्टूबर के पहले सप्ताह में सेडान सेगमेंट की सियाज लांच करेगी।
मारुति सियाज
एडवांस बुकिंग- 32
मॉडलकीमत- 7.50लाख से 10.50 लाख संभावित
वेटिंग-पेट्रोलपर दो महीने
डीजलपरतीन महीने
शेवरले सेल सेडान- हैचबेक
एडवांस बुकिंग- 15
कीमतसेडान- 5.55लाख से शुरू संभावित
कीमतहैचबेक- 4.48लाख से शुरू संभावित
automobile update